25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Rajasthan Election: इस जिले की 11 विधानसभा सीटों से 33 प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा, जानिए कब आएगी सूची

Rajasthan Election: इस जिले की 11 विधानसभा सीटों से 33 प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा, जानिए कब आएगी सूची

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण की तैयारियों में पार्टियां जुटी हुई हैं। कांग्रेस कभी भी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। वहीं भाजपा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में प्रत्याशियों के पहली सूची जारी कर सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 29 Sep 2023, 2:27 PM IST

photo1695976684.jpeg

अलवर @ पत्रिका. Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण की तैयारियों में पार्टियां जुटी हुई हैं। कांग्रेस कभी भी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। वहीं भाजपा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में प्रत्याशियों के पहली सूची जारी कर सकती है। इस पर जयपुर से लेकर दिल्ली तक बड़े नेता नामों पर मंथन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर विधानसभा से तीन-तीन नेताओं के नाम प्रांतीय नेतृत्व के पास पहुंच गए हैं। अब संसदीय बोर्ड इन नामों को फाइनल करेगा। स्थानीय नेता भी टिकट के लिए जयपुर से दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Rajasthan BJP Candidate List: इन सीटों से केंद्रीय मंत्री सहित आधा दर्जन सांसदों को उम्मीदवार बना सकती है भाजपा


11 विधानसभाओं से भाजपा के पास करीब 400 बायोडाटा आए हैं। दावेदारों ने अपने-अपने तर्क टिकट के लिए दिए हैं। किसी ने जातीय गणित फिट किया है तो किसी ने अन्य गणित टिकट पाने के लिए गिनाए हैं। पिछले दो माह से भाजपा के कई नेता अलवर आए और दावेदारों से मिले। क्षेत्रों में भी भ्रमण किया गया। इसके अलावा भाजपा का आंतरिक सर्वे भी पूरा हो गया। बताते हैं कि इन सभी के आधार पर विधानसभाओं से निकाले गए तीन-तीन दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। 11 विधानसभाओं से 33 प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है। बताते हैं कि पार्टी अक्टूबर में प्रत्याशियों के नाम जारी करेगी। यह भी कहा है कि कोई भी व्यक्ति टिकट अपना पक्का न समझे। पार्टी जिसका नाम तय करेगी।