11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर पुलिस ने बहरोड़ पालिका उपाध्यक्ष के हत्यारों को किया गिरफ्तार, यहां पढि़ए साजिश से गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी

अलवर पुलिस ने बहरोड़ पालिका उपाध्यक्ष के हत्यारों को गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 04, 2018

Rakesh Sharma murder case whole story in hindi

अलवर पुलिस ने बहरोड़ पालिका उपाध्यक्ष के हत्यारों को किया गिरफ्तार, यहां पढि़ए साजिश से गिरफ्तारी तक की कहानी

अलवर पुलिस ने गत 25 जून को बहरोड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की शादी समारोह के दौरान निर्ममता से हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। अलवर पुलिस ने बेहद कम समय में इस गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस घटना का मुख्य आरोपी अशोक ठाकरिया अजमेर सेन्ट्रल जेल में बंद है। वहां से ही अशोक ने राकेश शर्मा को मारने की सुपारी दी। पुलिस ने 5 जनों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपियों के नाम राकेश यादव हैं। एक संजय नाम का लडक़ा है । दो शूटर जिनका नाम कमल व चिंटू है।

घटना की जानकारी लेने भिवाड़ी सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचे अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि राकेश हत्याकांड प्रकरण में मुख्य आरोपी बहरोड़ निवासी अशोक ठाकरिया ने इस पूरी साजिश को तैयार कर रेवाड़ी के बालधन निवासी बदमाश राकेेेश यादव के माध्यम से तैयार दो शूटर रेवाड़ी के कमल व चिंटू के जरिये घटना घटना को अंजाम दिया गया था। राकेश यादव बहरोड़ में अशोक ठाकरिया के साथ पढ़ता था। दो साल पहले राकेश यादव अशोक के साथ जेल में बंद हुआ। अशोक ने राकेश को बताया कि त्रिलोकी पार्षद हत्याकांड में उसकी मां अहम गवाह है, और वह चाहता है कि वह इससे पीछे हटे। लेकिन राकेश शर्मा गवाह को उकसा रहा है, और पीछे नहीं हटने दे रहा। पुलिस के पास एप्लीकेशन देकर गवाह को सुरक्षा दिलवाने का भी प्रयास कर रहा है।

राकेश यादव ने कहा कि जब वह पैरोल पर बाहर निकलेगा तो कोई कार्रवाई करेगा। 6 जून को राकेश यादव बाहर निकला तभी से वह अशोक ठाकरिया से व्हाट्स एप के जरिए सम्पर्क में था। 20 जून को संजय व राकेश बांदीकुई गए और 60 हजार रुपए में तीन पिस्टल व एक कट्टा खरीदा। इसके बाद 25 जून को दोपहर में दोनों शूटर कमल व चिंटू राकेश यादव के साथ बहरोड़ पहुंचे।

बहरोड़ का व्यक्ति जिसका नाम सोनू है, उसने इन्हें 2 लाख रुपए व एक बाइक लाकर दी। सोनू ने तय किया कि वह जिस व्यक्ति से शादी समारोह में हाथ मिलाएगा, उसे ही गोली मार देनी है। इसके बाद सोनू उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के पास गया और करीब 30 सेकंड बात की और दूर हट गया। शूटर ने कुछ देर बाद राकेश शर्मा को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद राकेश यादव अपनी कार से गया, और दोनों शूटर संजय की ओर से मुहैया कराई गई गाड़ी से रेवाड़ी गए। उस दिन के बाद से सोनू फरार है।

शूटर चिंटू की हुई मौत

भिवाड़ी डीएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि आरोपी चिंटू शूटर ने पूछताछ के दौरान जीवाणा चौकी से भागने का प्रयास किया और भागने के दौरान चिंटू पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भिवाड़ी के सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया जहां से गंभीर अवस्था में चिंटू को अलवर रैफर किया गया। अलवर लाते समय चिंटू की मौत हो गई।