10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर व मत्स्य नगर आगार में 51 रोडवेज बस चालकों की भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका 

एक साल के अनुबंध पर चालकों की भर्ती की जाएगी। इसमें अलवर जिले के अलवर व मत्स्य नगर आगार में भी 51 चालक भर्ती किए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 19 Feb 2025, 11:51 AM IST

राजस्थान रोडवेज की बसें अब भूतपूर्व सैनिक चलाते नजर आएंगे। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से प्रदेशभर में अनुबंधित चालकों की भर्ती की जाएगी, जिसमें निगम द्वारा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्था या भूतपूर्व सैनिकों की सहकारी समिति से चालक लिए जाएंगे।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर मुख्यालय की उप महाप्रबंधक (प्रशासन) निशा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत प्रदेश के 51 आगारों के लिए 1200 अनुबंधित चालकों की भर्ती की जाएगी। निगम द्वारा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्था या भूतपूर्व सैनिकों की सहकारी समिति से एक साल के अनुबंध पर चालकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती की पूरी प्रक्रिया ई-बोली के माध्यम से की जाएगी। इसमें अलवर जिले के अलवर व मत्स्य नगर आगार में भी 51 चालक भर्ती किए जाएंगे।