
अलवर में सुरक्षित नहीं बाघों का कुनबा, देश में पहली बार टाइगरों की हुई थी शिफ्टिंग
अलवर में बाघों का कुनबा सुरक्षित नहीं है। रणथम्भोर से वर्ष 2008 में मेल टाइगर एसटी 1 को हैलीकॉप्टर से सरिस्का में शिफ्ट किया गया लेकिन तीन साल बाद ग्रामीणों ने उसे जहर दे दिया। 2018 में 19 मार्च को एसटी 11 की खेल में लगे फंदे में फंसने से मौत हो गई व फरवरी 2018 से एसटी 5 लापता है। ऐसे में जिन बाघों का कुनबा बढ़ाने की जिम्मेदारी सरिस्का को मिली थी, उसमें सरिस्का पूरी तरह से फेल रहा है।
सरिस्का में 12 टाइगर हैं। इसमें दो टाइगर एसटी 4, एसटी 6 बुजुर्ग हो चुके हैं। इनकी उम्र 12 साल से अधिक हो चुकी है। इसमें एसटी 13 व एसटी 15 युवा मेल टाइगर हैं व 8 फीमेल टाइगर हैं। इसके अलावा दो बच्चे हैं, जो कुछ दिन पहले देखे गए हैं। रणथम्भोर से अब तक 8 टाइगर शिफ्ट किए गए हैं। इसमें टाइगर एसटी 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 व 10 शामिल है। अब तक सरिस्का में दो टाइगर की मौत हो चुकी है व एक टाइगर लापता है। सरिस्का में खुलेआम शिकारी घूमते हुए मिल चुके हैं व आए दिन शिकार की सूचना मिलती है। कई शिकारी अब तक पकड़े भी जा चुके हैं। उसके बाद भी सरिस्का की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हैं।
रेडियोकॉलर हुए खराब
सरिस्का में केवल चार टाइगर के रेडियोकॉलर ठीक हैं। अन्य टाइगर के रेडियोकॉलर नहीं लगा है। ऐसे में टाइगर की मॉनिटरिंग करने में खासी परेशानी होती है।
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
जगन्नाथ मेला महोत्सव 20 से , अधिकारियों को दिए निर्देश
अलवर. अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर महेन्द्र मीना ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले जगन्नाथ जी महाराज के मेले की बैठक ली।
उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को मेले के अवसर पर कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने, नगर परिषद, विद्युत निगम, पुलिस, बीएसएनएल के अधिकारियों को रथ यात्रा मार्ग में आ रहे अतिक्रमण व केबल तारों को तुरंत हटवाने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारी को मेला अवधि के दौरान खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। आरयूआईडीपी, सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर विकास न्यास के अधीशाषी अभियंताओं को रथ यात्रा मार्ग पर सड़क की मरम्मत से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने को कहा।
उन्होंने नगर परिषद को मेला स्थल पर रोड लाईट, मेला स्थल पर साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, मेला स्थल पर अस्थाई शौचालय, रोशनी, पार्र्किंग व्यवस्था,दुकानों का आवंटन, फर्नीचर, माईक आदि की व्यवस्था करने, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए।
Published on:
29 Jun 2018 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
