7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर बॉर्डर से किसान परेड रवाना, पांच हजार वाहनों में 15 हजाए से ज्यादा किसानों ने किया कूच

8 हजार से ज्यादा किसान परेड में शामिल हुए शाहजहांपुर बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर परेड रवाना हो गई है। यह परेड हरियाणा के मानेसर तक जाएगी ।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jan 26, 2021

Shahjahanpur Kisan Tractor Pared Live Updates

शाहजहांपुर बॉर्डर से किसान परेड रवाना, पांच हजार वाहनों में 15 हजाए से ज्यादा किसानों ने किया कूच

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर परेड रवाना हो गई है। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाइवे से बैरिकेटिंग हटा दी है। शाहजहांपुर बॉर्डर से पांच हजार वाहनों में 15 हजार से ज्यादा किसान रवाना हुए हैं। जिनमें से 2 हजार ट्रैक्टर और तीन हजार के करीब कार, जीप और पिकअप शामिल हैं। इस परेड को हरियाणा के मानेसर तक जाने की अनुमति मिली है।

इस ट्रैक्टर परेड में ट्रैक्टर से ज्यादा कार और जीप की संख्या है। एक ट्रैक्टर पर तीन किसानों के सवार होने की अनुमति थी, लेकिन एक ट्रैक्टर पर 4-5 लोग बैठे नजर आए। हरियाणा पुलिस ने किसी भी ट्रैक्टर को रोका नहीं है। यह ट्रैक्टर परेड शाहजहांपुर बॉर्डर से 65 किलोमीटर दूर मानेसर तक जाएगी, वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देकर वापस महापड़ाव स्थल पहुंचेगी।

8 हजार से ज्यादा किसान परेड में शामिल हुए

किसान परेड में विभिन्न राज्यों के आठ हजार से ज्यादा किसान शामिल हुए हैं। इस परेड के रूट पर हरियाणा पुलिस के 5 हजार जवान तैनात किए गए हैं। किसानों ने ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाया हुआ है। किसी भी राजनीतिक पार्टी को इस ट्रैक्टर परेड से दूर रखा गया है।


परेड़ में शामिल होने वाले पूर्व विधायक कामरेड अमराराम जाट ने बताया कि बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर परेड रवाना होकर हरियाणा के मानेसर स्थित इंजिनियरिंग कॉलेज के सामने प्रशासन की ओर से फहराये गये राष्ट्रीय ध्वज को सेल्यूट करते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित डिवाइडर मार्ग से ट्रेक्टरों की एतिहासिक रैली दिल्ली के लिए कूच करती हुए वापस इसी मार्ग से होकर महापडाव स्थल पर पहुंचेगी।

21 राज्यों की झांकी

ट्र्रैक्टर परेड में 21 राज्यों की झांकी सजाई गई है। सबसे पहली पंक्ति में आंदोलन में शहीद हुए किसानों की बेदी रहेगी। इसके बाद संयुक्त मोर्चा की अगुवाई करने वाले पदाधिकारी रहेंगे। फिर 21 राज्यों की झांकी रहेगी। इसके बाद ट्रैक्टर और अन्य वाहन परेड में चलेंगे।