
Shardiya Navratri establishment from 21 september
अलवर.
देवी की आराधना का पर्व नवरात्र 21 सितंबर से प्रारंभ होंगे। नवरात्र के दौरान शुभ मुहूर्त में घरों और मंदिरों में घट स्थापना की जाएगी।
इस दिन मंदिरों में माता की ज्योत जलाई जाएगी। नवरात्र के चलते शहर के देवी मंदिरों में विशेष साज सजावट का दौर अंतिम चरण में है। इसके साथ ही नवरात्र पास आने पर शहर में माता की पूजा अर्चना के काम आने वाले सामान की दुकानें भी सजनी शुरु हो गई है।
करणी माता का मेला 21 से 29 सितंबर तक
नवरात्र के दौरान बाला किला स्थित करणी माता मंदिर में भरने वाला नौ दिवसीय करणी माता का मेला 21 सितंबर से शुरु होगा। यह मेला 29 सितंबर तक चलेगा।
मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। करणी माता मंदिर में प्रात:काल शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। मंदिर के पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर में प्रतिदिन दुर्गासप्तशती के पाठ किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन करणी माता का नया श्रृंगार किया जाएगा।
सीसी टीवी कैमरों से होगी निगरानी
बाला किला स्थित करणी माता मंदिर में भरने वाले नौ दिवसीय मेले को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर महेन्द्र मीणा ने बताया कि प्रतापबंध से जाने वाले करणी माता मंदिर से जाने वाले भक्त अब केवल शाम ७.३० बजे तक ही दोपहिया वाहनों से दर्शनों को जा सकेंगे। जबकि पहले रात ११ बजे तक प्रवेश की अनुमति दी।
इसके साथ ही चौपहिया वाहनों का प्रवेश वनविभाग से अनुमति मिलने के बाद ही दिया जाएगा। इसके साथ ही डीजे साउंड सिस्टम व प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम के लिए प्रतापबंध वन विभाग नाके पर चैक पोस्ट बनाई जाएगी। जयपोल गेट के आसपास की झाडियों को साफ करने व करणी माता मंदिर मार्ग को सही करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Published on:
19 Sept 2017 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
