इन गैंगस्टर का नेटवर्क भी सक्रिय
अलवर जिले में हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला, सुरेन्द्र उर्फ चीकू, कुलदीप उर्फ डॉक्टर, सत्यभान जाट, चांद गुर्जर सहित अन्य बदमाशों का नेटवर्क सक्रिय है। इन गैंगस्टर्स ने यहां के लोकल बदमाशों को अपने गिरोह में शामिल किया हुआ है। जिनके माध्यम से यहां हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, फायरिंग, गैंगवार और रंगदारी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।