8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनाव, सिर दर्द, टेंशन, डिप्रेशन को दूर करेगा ये गाना, रामबाण की तरह होगा असर

देश में कोरोना वायरस ने अब अपना भयंकर रूप धारण कर लिया है। इसके बचाव के लिए लोगों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 17 Aug 2020, 3:03 PM IST

song will relieve tension

अलवर। देश में कोरोना वायरस ने अब अपना भयंकर रूप धारण कर लिया है। इसके बचाव के लिए लोगों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। कुछ लोग तो कोरोना के भव से और कुछ आर्थिक तंगी के चलते डिप्रेशन में आकर आत्महत्या तक कर रहे हैं। इन सभी बीमारियों को जड़ से समाप्त कर सकता है संगीत।

संगीत, जो गंभीर से गंभीर बीमारी के लिए रामबाण औषधि का काम करता है। इतिहास गवाह है कि मल्हार राग गाकर अकबर का दरबारी तानसेन बारिश करवा सकता था तो राग भैरवी गाकर बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है।

देश में एक तरफ तो कोरोना महामारी से लोग जूझ रहे हैं। इसी को देखते हुए अनटोल्ड एंड लैस प्रोडक्शन के बैनर तले एक ऐसा गाना तैयार किया गया है जो संगीतमय है।

प्रोडक्शन का दावा है की यह गाना जो बना है वह भारतीय शास्त्री संगीत के राग भैरव पर आधारित है, जो कि तनाव, सिर दर्द, टेंशन, डिप्रेशन को दूर करता है जब हम दुखी होते हैं तो हमारी बॉडी कोर्टिसोल केमिकल रिलीज करती है प्रोडक्शन का यह दावा है कि यह गाना कोर्टिसोल केमिकल को बनने से रोकता है और खुशी का केमिकल डोपानाइन को बनाने में मदद करता है। यह गाना यूट्यूब पर 'संगीत रब से मिला दे' से देख सकते हैं। गाने को अलवर निवासी पवन कुमार शर्मा और शीतल ने गाया है। जिनमें म्यूजिक चिनमय पारशर ने दिया है।

डॉक्टर पंकज शर्मा ने इस गाने को अपने मरीजों को जो कोमा में थे उन पर इसका प्रयोग किया जो काफी सकारात्मक रहा है। उन्होंने दावा किया है कि जब कोमा के मरीज इस राग भैरवी को सुन कर प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं तो साधारण मरीजों पर तो इसका असर रामबाण की तरह होगा।