बाद में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, राजनितीक दलों के पदाधिकारियों, सरपंचों व हजारों की तादाद में लोगों ने राजू कुमार की प्रतिमा पर पुष्ण अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान आदिवासी जनजाति समिति के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक सुरेश मीना, लोकसभा चुनाव मे भरतपुर लोकसभा कांग्रेस नेता डॉ.सुरेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र धवन, ग्राम पंचायत सरपंच ललिता राहुल मीना, खोकर सरपंच मनीषा देवी, कांग्रेस नेता राकेश बैरवा, तारेष जाटव, राधाकृष्ण गौशाला अध्यक्ष डॉ.सुआलाल यादव, टीम राजस्थान के लक्ष्मीकांत भारतीय, सुरेन्द्र सिंह सहित आस-पास के गांवो के लोग भी मौजूद थे।