13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए ले जा रहे थे सामान, अचानक पलट गए ट्रैक्टर-ट्रॉली, परिवार में छा गया दुख का माहौल

अलवर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें शादी का सामान ले जा रहे थे।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 22, 2018

Tractor-Trauly accident in alwar, 4 injured

शादी के लिए ले जा रहे थे सामान, अचानक पलट गए ट्रैक्टर-ट्रॉली, परिवार में छा गया दुख का माहौल

अलवर के गढ़ीसवाईराम कस्बे के एक पेट्रोल पम्प से आगे गढ़ी-मण्डावर सडक़ मार्ग स्टेट हाईवे संख्या 35 पर गुरुवार शाम छह बजे तेज गति से जा रही टैण्ट के सामान से भरी ट्रैक्टर-टॉली का संतुलन बिगडऩे से पलट गई। हादसे में चार जने घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव हरसाना,लक्ष्मणगढ़ से महुवा (दौसा) एक शादी समारोह में टैण्ट का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-टॉली कस्बे में पलट गई, जिससे टै्रक्टर-ट्रॉली में सवार रमेश चन्द पुत्र मांगेलाल सैनी निवासी हरसाना व रामकिशोर प्रजापत पुत्र खज्जी प्रजापत निवासी बिचगांव लक्ष्मणगढ़ तथा रमेश चन्द पुत्र सोहनलाल ओड़ राजपूत निवासी जोनाखेड़ा पहाड़, लक्ष्मणगढ़ व कुल्लड शर्मा निवासी हरसाना, लक्ष्मणगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा टैण्ट का सामान बखर गया।

घटना की सूचना पाकर गढ़ी चौकी इंचार्ज भजनलाल मीना मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुुंचे। तब तक मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने कुल्लड़ शर्मा को मण्डावर, दौसा अस्पताल भेज दिया व अन्य तीन घायलों को गढ़ीसवाईराम अस्पताल ले जाया गया, जहां रमेश चन्द पुत्र सोहनलाल निवासी जोनाखेड़ा पहाड के पैर में फ्रेक्चर होने पर उसका प्राथमिक उपचार कर अलवर रैफर कर दिया तथा दो अन्य को उपचार कर छुट्टी दे दी गई।

अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

किशनगढ़बास. समीपवर्ती ग्राम मीरका के खेतों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानाधिकारी अजय सिंह शेखावत ने कि ग्राम मीरका निवासी योगेश पुत्र सतवीर ने थाने मामला दर्ज कराया कि उसके भाई विजय सिंह (21)पुत्र सतवीर यादव को अज्ञात लोगों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी है।

इधर,थानाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को दिन में सूचना मिली कि ग्राम मीरका के खेतों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद मृतक का कस्बे के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।