5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मची अफरा तफरी

जिले में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर पुलिस का कोई नियंत्रण होता दिखाई नही पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 2 Apr 2018, 11:52 AM IST

ambedkar nagar

अंबेडकर नगर. जिले में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर पुलिस का कोई नियंत्रण होता दिखाई नही पड़ रहा है। ऊपर से पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी लोगों में अक्सर गुस्सा देखने को मिल रहा है और लोग पुलिस के झिलाफ़ सड़कों पर उतरना शुरू कर दिए हैं। पुलिस की कार्यशैली को लेकर ऐसा ही एक मामला उस समय हुआ जब जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के टण्डवा मिश्र गांव के निवासी 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और परिजन उसकी मौत को हत्या बताते हुए नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस इस मामले में केवल खाना पूर्ति करती नजर आ रही थी, जिसके कारण ग्रामीण नाराज हो गए और पुलिस के खिलाफ बसखारी बाजार में अम्बेडकर नगर आज़मगढ़ बाजार में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लोगों में ऐसे फैला आक्रोश

जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा मिश्र का निवासी निवासी युवक प्रियंक पुत्र राम प्रसाद उम्र लगभग 23 वर्ष को बेहोशी की हालत में नहर के किनारे पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। मौके पर परिजन पहुंच कर उसे आनन फानन में मोटरसाइकिल पर बैठा कर बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी द्वारा बसखारी थाने में दी गयी। बसखारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्र में युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गईं। इस संबंध में बसखारी थाना निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर मृतक का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई।

हत्या का मुकदमा दर्ज न करने पर शुरू हुआ प्रदर्शन

युवक की शारीरिक हालात एवम शरीर पर घाव के निशान देखे जाने को आधार बताते हुए परिजन और ग्रामीण लगातार पुलिस से इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। परिजनों ने इस सम्बन्ध में लिखित नामजद तहरीर भी दे दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज न होने से लोगों में उबाल आ गया और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस घटना के कुछ ही समय पहले हंसवर थाना क्षेत्र में मूसे पुर गांव में हुई फायरिंग में एक युवक के घायल होने की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह बसखारी में जाम की सूचना के बाद भाग कर यहां पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों से वार्ता कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग बगैर मुकदमा दर्ज किये मानने को तैयार नही हुए, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बेस्ड भी परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने पर लोग शांत हुए और जाम समाप्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक की हत्या के आरोप में परिजनों द्वारा नामजद तहरीर दिया गया था। फिलहाल मुकदमा पंजीकृत हो गया है। FIR की कॉपी परिजनों को दे दी गई है और पुलिस इस मामले में जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।