17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कनेक्शन के नाम पर गरीबों से हुई अवैध वसूली, जानकारी होने पर भाजपा विधायक ने तुरंत उठाया यह कदम

बिजली विभाग की अवैध वसूली से त्रस्त इस वार्ड की गरीब महिलाओं ने टाण्डा विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजू देवी से फोन पर बात की।
2 min read
Google source verification
Power Supply

Power Supply

अम्बेडकर नगर. प्रदेश में गरीबों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन देकर घर-घर उजाला पहुंचाने के लिए सरकार ने सौभाग्य योजना की शुरुआत की है, जिसमे गांव-गांव में ऐसे लोगों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाना है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। यह योजना परवान चढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार का शिकार हो गई है। गरीबों को चिन्हित कर बिजली विभाग उनके घरों में कनेक्शन तो पहुंचा रहा है, लेकिन साथ में कनेक्शन करने के नाम पर इन गरीबों से जमकर वसूली भी कर रहा है।

इस योजना के तहत दिए जाने वाले कनेक्शन में अवैध वसूली किये जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। ऐसा ही एक मामला बसखारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा का सामने आया है, जिसमें यहां के सरदार नगर वार्ड में बिजली विभाग गरीबों के घर कनेक्शन को जोड़ने के लिए पहुंचा, लेकिन कनेक्शन के बदले सभी से पैसों की वसूली जबरन कर ली। जिन लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया उन्हें डरा धमका कर उनसे पैसे वसूल लिए।

महिलाओं की शिकायत का भाजपा विधायक ने लिया संज्ञान-

बिजली विभाग की अवैध वसूली से त्रस्त इस वार्ड की गरीब महिलाओं ने टाण्डा विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजू देवी से फोन पर बात की। जिसका संज्ञान लेते संजू देवी ने फोन पर ही बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों की जमकर क्लास ली और अपने प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता को मौके पर भेजकर गरीबों का पैसा वापस कराने का निर्देश दिया। विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने मौके पर पहुंचकर ग्रामवासियों के सामने ही बिजली विभाग के कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई और अवैध रूप से वसूले गए पैसे को ग्रामीणों को वापस कराया।

पुलिस को जांच और कार्यवाही का दिया निर्देश-

गरीबों के लिए चलाई जा रही इस महत्वपूर्ण योजना के भ्रष्टाचार के शिकार होने से नाराज विधायक संजूदेवी ने मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायत पुलिस में कराने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ जांच एवं कार्यवाही का निर्देश दिया है। विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू ने बताया कि इस मामले का संज्ञान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा लेंगे और जो लोग भी इस अवैध वसूली में लिप्त हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग