
muslim vote
अम्बेडकर नगर. सामान्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी से मुस्लिम मतदाता बहुत ही कम जुड़ पाते हैं, लेकिन जिले की टांडा के मुस्लिम बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में जिस तरह से भाजपा के सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय का मुस्लिम बुनकरों ने स्वागत किया, वैसा कम ही देखने को मिलता है। नगर पालिका टांडा के चुनाव में 26 नवम्बर को द्वितीय चरण के होने वाले मतदान के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रभावती मौर्या के लिए बुनकर नगरी में वोट मांगने पहुंचे सांसद हरिओम पाण्डेय का बड़ी संख्या में मुस्लिम बुनकरों ने जोरदार ढंग से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
सांसद होने से पहले डॉ. हरिओम पाण्डेय एक शिक्षक और एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में जाने जाते रहे और अपने इस चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जो वक्तव्य दिया उसको लेकर मुस्लिम मतदाता काफी खुश दिखाई पड़े। सांसद ने कहाकि एक राजनीतिक होने से पहले वे एक शिक्षक और एक खिलाड़ी हैं, जहां भेद भाव और जाति पाति की कोई जगह नहीं होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की कोई जाति नहीं होती है बल्कि खिलाड़ी खेल के समय एक ही गिलास से पानी पीता है और यह नहीं देखता की उससे पहले पानी पीने वाला हिन्दू था कि मुसलमान।
सबका साथ सबका विकास फार्मूला का पढ़ाया पाठ
सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय ने बुनकरों के चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में तमाम पार्टियां अपना हित साधने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती हैं और काम निकल जाने के बाद कोई मतलब नहीं रखती हैं, लेकिन भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा है और पार्टी इस नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अम्बेडकर नगर में सबसे ज्यादा बुनकर हैं और अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने हजारों बुनकरों को बिना किसी भेदभाव के लाभ दिलाया है।
समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर सांसद ने कहाकि पिछली सरकार में साफ तौर पर देखने को मिला कि एक तरफ मुजफ्फरनगर जल रहा था और दूसरी तरफ सैफई में जश्न मनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहां हिन्दू और मुस्लिम के बीच नफरत की खाई बना दी जाती है।
मुस्लिम मतदाताओं से की अपील
सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय ने अपने लगभग 15 मिनट के संबोधन के दौरान भाजपा की तमाम नीतियों को गिनाते रहे और मुस्लिम बुनकरों को यह समझाने की कोशिश करते रहे कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए सही प्रत्याशी का चुनाव बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से कहाकि जज्बात और जाति धर्म के बजाय दिमाग से काम लेते हुए सही उम्मीदवार का चुनाव करें।
इस मौके पर बसपा के जोनल को आर्डिनेटर का पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता चाद्रिका प्रसाद, भाजपा नेता घिसियावन मौर्य, रामसूरत मौर्य, अजय प्रताप श्रीवास्तव, रईस अहमद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
Updated on:
20 Nov 2017 10:44 am
Published on:
20 Nov 2017 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
