2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार का यह विभाग मोदी के वादों को कर सकता है पूरा, युवाओं को रोजगार दिलाने में संभावनाएं हैं अपार

उत्तर प्रदेश में राजकीय खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग अकेले हजारों युवाओं को रोजगार देने में सक्षम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 5 Sep 2018, 1:56 PM IST

pm modi promises fulfill by state food processing department

सरकार का यह विभाग मोदी के वादों को कर सकता है पूरा, युवाओं को रोजगार दिलाने में संभावनाएं हैं अपार

अम्बेडकरनगर. इस समय देश में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिए हुुुए हैं। आरोप है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में राजकीय खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग अकेले हजारों युवाओं को रोजगार देने में सक्षम है। विभाग की तरफ से युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से फल संरक्षण के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है, जिसके द्वारा फलों को संरक्षित कर अधिक समय तक उपयोगी बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

सौ दिवसीय प्रशिक्षण का है कार्यक्रम

राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित सौ दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समारोह पूर्वक उद्वघाटन भाजपा की आलापुर सीट से विधायक श्रीमती अनीता कमल ने किया। उद्घाटन करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए विधायक अनीता कमल ने कहा कि उद्यमिता का यह प्रशिक्षण बेरोजगारी दूर करने का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए बेरोजगारों को अपना उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलेगा।

इस तरह प्रशिक्षण प्राप्त कर मिलेगा रोजगार

जिला मुख्यालय के पटेल नगर स्थित केन्द्र पर आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्वघाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती कमल ने प्रशिक्षणार्थियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें किट प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद युवा नेता अवधेश कमल ने इस प्रशिक्षण की आवश्यक्ता और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्वेश्य स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी आर0 वाई0 धुसिया ने कहा कि एससीपी योजना के तहत आयोजित यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति, जनजाति के बेरोजगारों के लिए खुशहाली का माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी 30 प्रशिक्षणार्थियों को उन्हें योग्य बनने के लिए प्रेरित किया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्याम नाथ शुक्ला, प्रवीण सिंह, राजेश चौहान,विनय सिंह, ब्रह्मानंद, देवी प्रसाद चौहान, समाज सेवी गणेश कन्नौजिया, राहल सुमन, प्रमिला, मुस्कान, संदीप कुमार, गीता देवी, सुरेंद्र कुमार कनौजिया, लवलेन्द्र कुमार, उषा, बिंदु, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश