अंबिकापुर. Theft in shop: कोतवाली थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित गुदरी बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने जनरल स्टोर दुकान का ताला तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लगभग १ लाख रुपए का मनिहारी सामान सहित दुकान में लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ ले गए। चोरों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर दूसरे दुकान में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन शटर खोलने में असफल रहे। दुकान के सामने स्थित सीसीटीवी कैमरे में 6 चोरों का चेहरा कैद हुआ है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।