9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Customer Service Center Robbery: ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बार घुसे चोर, ले उड़े 4.51 लाख, आरोपी CCTV में कैद, फिर भी नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Surguja Crime: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर सीतापुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, गांव के ही युवक पर जताया शक
3 min read
Google source verification
customer service center robbery 4.51 lakh stolen

Surguja Crime News, एसपी से शिकायत करने पहुंचा पीडि़त व सीसीटीवी फुटेज (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने बार-बार चोरी (Theft in Surguja) होने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों को नहीं पकडऩे को लेकर सवाल उठाए हैं। उसने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। उसका कहना है कि 2 महीने के भीतर ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बार चोरी की घटना हो चुकी है। इस दौरान आरोपी 4 लाख 41 हजार रुपए कैश तथा 10 हजार का किराना सामान की चोरी कर चुके हैं। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हैं, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पा रही है। उन्होंने के गांव के ही एक युवक व उसके दो साथियों पर चोरी में शामिल होने का शक जताया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वे आरोपी नहीं हैं। उसने एसएसपी (Surguja SSP) से मामले की जांच कर आरोपियों को पकडऩे की गुहार लगाई है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरडांड़ निवासी सत्यनारायण कुशवाहा पिता स्व. गणेश कुशवाहा अपने गांव में ही स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। उसने ग्राहक सेवा केंद्र (Customer service centre) में 2 माह के भीतर 2 बार चोरी होने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सरगुजा एसपी से की है।

उसने बताया कि सबसे पहले जुलाई 2023 में उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट का प्रयास किया गया था। इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोडक़र 11 जुलाई 2026 को 4 लाख 32 हजार रुपए कैश चोरी की गई थी। वहीं 11 अगस्त को फिर से शटर का ताला तोडक़र 9 हजार रुपए कैश व 10 लाख का किराना सामान चोरी की गई।

इन तीनों ही मामले में उसने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने (Sitapur Police Station) में दर्ज कराई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। उसने एसएसपी ने मामले के आरोपियों को पकडऩे की मांग की है। एसपी की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

गांव के युवक पर है शक

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने एसपी को बताया कि उसे गांव के ही दीपक कुशवाहा पिता अनिरुद्ध कुशवाहा पर शक है। उसने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात (Theft in CSC) को अंजाम दिया है। वह दाएं पैर से दिव्यांग है, फुटेज में भी साफ दिख रहा है, लेकिन सीतापुर पुलिस का कहना है कि आरोपी उक्त व्यक्ति नहीं है। उसने आरोप लगाया है कि संदिग्ध दीपक कुशवाहा की पत्नी बार-बार फोन लगाकर उससे चोरी के संबंध में पूछताछ भी करती रहती है।

Thieves captured in CCTV: सीसीटीवी में कैद वारदात

पीडि़त ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। एक सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 11 अगस्त की अलसुबह 3 युवक अपना चेहरा ढके दुकान के पास पहुंचे दिखाई दे रहे हैं। तीनों ने मिलकर पहले ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद केसरिया रंग का गमछा सिर पर डाले युवक शटर के नीचे से दुकान में घुसता दिखाई दे रहा है। चोरी करने के बाद आरोपी वहां से फरार होते भी दिखाई दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग