अंबिकापुर. ATM fraud: एटीएम मशीन से मिनी स्टेटमेंट निकालने के दौरान दरिमा थाना में पदस्थ एक आरक्षक का एटीएम कार्ड को मशीन में फंस गया। इस दौरान एटीएम के बाहर खड़े 2 अज्ञात युवक मदद करने के बहाने उसके पास पहुंचे। इस दौरान उक्त कार्ड से कुछ रुपए भी निकले, लेकिन कार्ड नहीं निकला। युवक ने अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया था, ऐसे में उसने अज्ञात लोगों के मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया था। रुपए लेकर वह घर पहुंचा और मोबाइल चेक किया तो मैसेज देख उसके होश उड़ गए। उसके खाते से 50 हजार रुपए गायब हो चुके थे। उसने मामले की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है।