अंबिकापुर. 4 Newborn death: मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में एक साथ 4 नवजात बच्चों की मौत से हडक़ंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलक्टर, एसपी, निगम आयुक्त, एसडीएम, सीएमएचओ, अस्पताल अधीक्षक, विद्युत विभाग के ईई समेत अन्य बड़े अधिकारी सुबह अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने एसएनसीयू का निरीक्षण किया। फिलहाल करीब एक घंटे तक बंद कमरे में इन अफसरों की बैठक चली। इधर मृत नवजात के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।