8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनारस से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी सफारी पलटी, 4 की मौत

3 की हालत गंभीर, सफारी में 7 लोग सवार होकर आ रहे थे वापस, रॉबट्र्सगंज के पास हुआ दर्दनाक हादसा, धौरपुर इलाके के थे सभी

2 min read
Google source verification
Safari accident

Safari accident

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के धौरपुर इलाके से 7 श्रद्धालु बनारस स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने गए थे। सोमवार को सभी सफारी वाहन से वापस लौट रहे थे। सफारी सोनभद्र जिले के रॉबट्र्सगंज के पास पहुंची ही थी कि अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत सातों श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं।

मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस द्वारा सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 का इलाज जारी है। इनमें से एक की गंभीर स्थिति को देखते वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की खबर जैसे ही मृतकों के घर पहुंची, वहां मातम पसर गया है।

लुंड्रा ब्लॉक के धौरपुर व ग्राम गगोली से रविवार की रात 10.30 बजे 7 लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने सफारी वाहन क्रमांक सीजी 15 सीजेड-4700 में सवार होकर बनारस गए थे। बाबा के दर्शन कर सोमवार की दोपहर सभी लौट रहे थे।

वे पौने 3 बजे बनारस-छत्तीसगढ़ रोड पर रॉबट्र्सगंज से 7 किलोमीटर दूर सुकृत चौकी अंतर्गत ग्राम कम्हरिया के पास पहुंचे ही थे कि सफारी डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रॉबट्सगंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने धौरपुर ग्राम पंचायत निवासी रामअवतार अग्रवाल पिता रामेश्वर अग्रवाल 42 वर्ष, मुनिवर पिता रोपन, अभिषेक गुप्ता पिता नरेश 23 वर्ष तथा ग्राम किरकिमा निवासी बंशीधर यादव पिता बिंदेश्वरी 40 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

वहीं धौरपुर निवासी कृष्ण तिवारी पिता यदूनाथ तिवारी, अजय कुमार नायक पिता सियाराम व ग्राम गगौली निवासी दीपक जायसवाल पिता लक्ष्मण का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कृष्ण तिवारी की नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।


घरों में मचा कोहराम
हादसे में 4 युवकों की मौत की खबर जब उनके घरों में पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। उनके परिजन रोने-बिलखने लगे। एक साथ हुई मौत से धौरपुर इलाके में मातम पसर गया है। मृतकों के परिजन उनका शव लेने रॉबट्र्सगंज के लिए रवाना हो गए हैं।


4 महीने बाद होनी थी शादी
हादसे में मृत अभिषेक गुप्ता की शादी तय हो चुकी थी। 4 माह बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। यह खबर जब उसकी होने वाली पत्नी के घर में पहुंची तो वहां भी मातम पसर गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग