अंबिकापुर. हाथी व मानव के द्वंद रोकने के लिए कर्नाटक सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को दुबारे व मतिगोणा हाथी रेस्क्यू सेंटर के 5 प्रशिक्षित हाथी दिए गए। इन हाथियों को वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ ले आया गया है, अब यहां उन्हें डेढ़ माह के लिए महासमुंद में रखकर स्थानीय वातावरण के अनुकूल किया जाएगा।