6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking news: ACB arrested AE: एसीबी ने 25 हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के एई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ACB arrested AE: उपभोक्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर की टीम से की थी शिकायत, टीम ने योजना बनाकर एई को दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Jan 2025, 6:20 PM IST

ACB arrested AE: एसीबी ने 25 हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के एई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, कनेक्शन लेने के बदले की थी डिमांड

AE Sachin Bhagat

अंबिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB arrested AE) की टीम ने विद्युत विभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर (एई) को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एई लखनपुर डिवीजन में पदस्थ है। फ्लाई ऐश ईंट का कनेक्शन देने के एवज में एई ने रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत संबंधित व्यक्ति ने एसीबी अंबिकापुर की टीम से की थी। इसके बाद प्लान बनाकर एसीबी की टीम ने बुधवार की दोपहर शहर के नमनाकला स्थित पावर हाउस कार्यालय में रिश्वत लेते एई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्लांट लगाना था। प्लांट में कनेक्शन लेने के लिए उसने लखनपुर विद्युत विभाग में पदस्थ एई सचिन भगत (ACB arrested AE) से संपर्क किया। इस पर एई ने कनेक्शन देने के बदले 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

फ्लाई ऐश ब्रिक्स के संचालक ने इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर की टीम से की। रिश्वत मांगने संबंधी बात की पुष्टि हो जाने के बाद एसीबी (ACB arrested AE) की टीम ने बुधवार का दिन निर्धारित किया था।

यह भी पढ़ें: Gang rape in CG: हॉस्टल में 6वीं की छात्रा से 2 छात्रों ने किया गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो हुई जांच, निकली गर्भवती

ACB arrested AE: पावर हाउस कार्यालय में दबोचा

एई ने शिकायत करने वाले व्यक्ति को रिश्वत के रुपए लेकर शहर के नमनाकला स्थित विद्युत विभाग के पावर हाउस कार्यालय में बुलाया था। एसीबी (ACB arrested AE) की टीम ने शिकायत कर्ता को केमिकल लगे 25 हजार रुपए देकर एई को देने भेजा।

जबकि टीम के सदस्य आस-पास ही मौजूद रहे। जैसे ही एई ने 25 हजार रुपए लिए, वहां मौजूद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम द्वारा आगे की प्रक्रिया की जा रही है।