इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों अजगर (Ajgar) को भगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन भीड़ होने की वजह से दोनों अजगर एक घर में घुस हुए। अजगर सांप के घर में घुसते ही वहां हड़कंप मच गया और घर के सभी सदस्य डर से बाहर निकल गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने अजगर को पकडऩे के लिए स्नेक कैचर सत्यम कुमार द्विवेदी को बुलाया।