रुपए लेने जा रहे ग्रामीण पर भालुओं का हमला
दूसरी घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। पपित राम पिता कुमउ राम ४५ वर्ष शनिवार की सुबह उधार में दिए गए रुपए को लेने ग्राम कोटबर्रा जा रहा था। इसी दौरान रेवला जंगल 2 भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं ने उसके सिर, हाथ-पैर व पीठ को बूरी तरह से जख्मी कर दिया है। हमले में जब वह बेहोश होकर गिर गया तो भालू उसे मरा समझकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद होश आने पर उसने परिजनों को जानकारी दी।