30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनी गोल्फ की वल्र्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगी अंबिकापुर की शिवानी, खेल चुकी हैं 3 इंटरनेशनल मैच

Mini Golf Competition: छत्तीसगढ़ से 6 खिलाडिय़ों का प्रतियोगिता के लिए हुआ है चयन, स्वीडन में 17 से 30 अगस्त तक आयोजित होगी प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Jun 2023, 9:26 PM IST

shivani_soni.jpg

अंबिकापुर. Mini Golf Competition: 17 से 30 अगस्त तक स्वीडन में आयोजित होने वाले मिनी गोल्फ के वल्र्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अंबिकापुर की शिवानी सोनी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में 58 देश के खिलाड़ी भाग लेंगे और पूरे भारत से 6 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में खेलेंगे।


बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर के ब्रम्ह रोड निवासी मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी ने बताया कि वह अभी हाल में ही मिनी गोल्फ के नेशनल प्रतियोगिता जो राजस्थान में आयोजित थी। इसमें गोल्ड मेडल और बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर अवॉर्ड जीतने में सफलता प्राप्त की है।

इसके अलावा उन्होंने अभी यूनिवर्सिटी लेवल पर हुई प्रतियोगिता में ऑल इंडिया में गोल्ड मेडल एवं बेस्ट प्लेयर का अवार्ड जीता है। उक्त दोनों प्रतियोगिता जनवरी एवं फरवरी में आयोजित थी।

शिवानी ने बताया कि वह 3 इंटरनेशनल मैच खेल चुकीं हंै। इसमेंएक में ब्रॉन्ज एवं दूसरे में टॉप टेन में नौवें स्थान पर अपना जगह बना चुकीं हैं। शिवानी ने बताया कि वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है।

वल्र्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ी एवं 1 अन्य खिलाड़ी भारत के दूसरे राज्य से खेलेंगे। शिवानी ने वल्र्ड चैंपियनशिप में अच्छे परिणाम आने के आसार जताए हैं। इसके लिए कोच राजेश प्रताप सिंह के साथ पूरी तैयारी कर रहीं हैं।

शिवानी ने बताया कि स्वीडन में आयोजित होने वाले वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह एवं खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के छोटे गांव से निकलकर अंजलि ने इंडियन बेसबॉल टीम में बनाई जगह


मिनी गोल्फ के लिए शहर में स्टेडियम नहीं
प्रेस वार्ता के दौरान शिवानी सोनी ने बताया कि अंबिकापुर में मिनी गोल्फ के लिए कोई स्टेडियम नहीं है। वह टेंपरेरी मैट का ग्राउंड बनाकर खेलती हैं और उसी से अभ्यास कर आज इतनी ऊंचाइयों तक पहुंची हैं। अंबिकापुर से मिनी गोल्फ खेलने वाली वह इकलौती खिलाड़ी हैं।

शिवानी अभी साईं कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सरस्वती महाविद्यालय में बीपीएस का कोर्स कर रही हैं और अपने हुनर से अब नेशनल प्रतियोगिता के बाद वल्र्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता खेलने जा रही हैं, जो गौरव की बात है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़