लेकिन जब पहचान हुई तो हड़कंप मच गया। कुछ पुलिसकर्मी जो बिना टोपी के थे उन्होंने अपनी टोपी ढूंढनी शुरू कर दी। इस दौरान ड्यूटी कर रहा संतरी थाने के भीतर घूम रहा था। उसे देखते ही एसपी ने कहा कि उसकी ड्यूटी गेट पर है वह यहां क्या कर रहा है। इसके बाद उन्होंने संतरी से गन का नाम पूछा, लेकिन वो सही नाम नहीं बता सका।