12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शो-रूम खोलकर पूजा कर रहे संचालक की काउंटर पर पड़ी नजर तो उड़ गए होश

महामाया होंडा शो-रूम में अज्ञात चोरों ने साइड का शटर उठाकर काउंटर से 1 लाख रुपए कर दिए पार, जांच में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
police investigation in Honda show-room

police investigation

अंबिकापुर. नगर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित महामाया होंडा शो-रूम में मंगलवार की रात घुसे अज्ञात चोरों ने काउंटर में रखे करीब 1 लाख रुपए पार कर दिए। सुबह जब संचालक शो-रूम खोलकर पूजा करने लगा तो अचानक उसकी नजर काउंटर पर पड़ी। काउंटर से 1 लाख रुपए गायब देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने तत्काल गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की सहायता से पुलिस मामले की जांच मेंं जुट गई है।


मनेंद्रगढ़ रोड पर अंबिकापुर निवासी राजेश अग्रवाल की महामाया होंडा शो-रूम है। मंगलवार की रात शो-रूम बंद कर संचालक व अन्य स्टाफ घर चले गए थे। बुधवार की सुबह 9.30 बजे संचालक ने शो-रूम खोला। वह पूजा कर ही रहा था कि उसकी नजर काउंटर पर पड़ी। काउंटर खुला देख वह चौंक गया। उसने देखा कि काउंटर में 100, 50 व 20 रुपए के नोटों के बंडल गायब थे। उसने बगल में जाकर देखा तो साइड शटर भी उठा हुआ था।

इसकी सूचना उसने तत्काल गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीएसपी आरएन यादव व टीआई सुरेश भगत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी भूपेश सिंह अपनी टीम व फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ शो-रूम पहुंचे।

संचालक ने पुलिस को बताया कि नोटों के बंडल करीब 1 लाख रुपए के थे। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से फिंगर व फुट प्रिंट लिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


कार का टूटा था शीशा
शो-रूम परिसर में ही एक कार खड़ी थी। कार के शीशे भी टूटे हुए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि चोरों ने कार से जैक निकालने शीशा तोड़ा होगा। इसके बाद जैक की मदद से उन्होंने शटर को उठाकर दुकान में प्रवेश किया होगा।


सीसीटीवी कैमरा भी था टूटा
शो-रूम की सुरक्षा के लिए मात्र एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। पुलिस की जांच में कैमरा भी टूटा मिला, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि कैमरा को चोरों ने तोड़ा था या पहले से ही टूटा हुआ था।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग