इस दौरान ट्रक के पहियों से कुचल जाने से एसआई की पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि २ अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर सूचना मिलते ही एएसआई भी अस्पताल पहुंचे। घटना से एएसआई के घर में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।