24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक स्थगित, खडग़े के साथ दिल्ली रवाना

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक स्थगित, खडग़े के साथ दिल्ली रवाना

Bharat Jodo Nyay Yatra postponed: अंबिकापुर से बलरामपुर फिर झारखंड राज्य में प्रवेश करनी थी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, दोबारा शुरु होगी यात्रा, लेकिन तिथि फिलहाल तय नहीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Feb 2024, 6:43 PM IST

Bharat Jodo Nyay yatra postponed

Rahul Gandhi and Mallikarjun Khadge

अंबिकापुर. Bharat Jodo Nyay Yatra Postponed: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने 12 फरवरी को सरगुजा जिले में प्रवेश किया था। शिवनगर में रात्रि विश्राम के बाद 13 फरवरी को यात्रा अंबिकापुर पहुंची। यहां के कलाकेंद्र मैदान में राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। सभा खत्म होने के बाद यात्रा भी अचानक स्थगित कर दी गई। सभा के बाद राहुल गांधी व खडग़े दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक स्थगित होने के संबंध में बताया जा रहा है कि आज से ही किसान आंदोलन शुरु हुआ है। एमएसपी की मांग को लेकर हजारों की संख्या में किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया है। रास्ते में शंभु बॉर्डर पर पुलिस व किसानों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है।

किसानों व पुलिस के बीच उपजे विवाद के बाद अचानक राहुल गांधी ने यात्रा स्थगित कर दी है। यात्रा दोबारा शुरु होगी, लेकन कब से होगी, यह तिथि फिलहाल निर्धारित नहीं है।

यह भी पढ़ें: Breaking News: Video: अंबिकापुर में मंच पर गिरते-गिरते बचे मल्लिकार्जुन खडग़े, पीछे से राहुल गांधी ने संभाला


बलरामपुर व झारखंड जानी थी यात्रा
अंबिकापुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बलरामपुर जिले में आज ही प्रवेश करना था, लेकिन यात्रा स्थगित हो गई। बताया जा रहा है कि बलरामपुर से यात्रा झारखंड राज्य में प्रवेश करती। गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरु हुई है, वह मुंबई में समाप्त होगी।