
Injured boy
अंबिकापुर. एक युवती ने आधी रात को अपने ब्वायफ्रेंड को कॉल कर अपने घर पर बुलाया था। रात में चुपके से युवक अपनी प्रेमिका के घर में दाखिल हो गया। इसी बीच युवती के माता-पिता की नींद खुल गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई। पिटाई के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से युवक वहीं बेहोश हो गया।
हो-हल्ला सुनकर काफी संख्या में लोग भी वहां इकट्ठे हो गए। इसके बाद घरवालों ने आरोप लगाया कि युवक चोरी करने घर में घुसा था। रात में ही पुलिस को बुलवा लिया गया। इसके बाद पुलिस युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। यहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
युवती के घरवालों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही यह पे्रम-प्रसंग का मामला निकला। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
घटना के संबंध में गांधीनगर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कालापारा, सुखरी निवासी २५ वर्षीय राहुल गुप्ता पिता अंबिका गुप्ता बलरामपुर जिले के सनावल में अपनी बुआ के घर रहकर बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर गुरुवार को घर आया था। रात में खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
इसी बीच आधी रात को राहुल चुपके से घर से निकला और पड़ोस के ही ग्राम सपना में रहनेवाली अपनी पे्रमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बोरवेल से पाइप व डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी बेदम पिटाई कर दी। इससे राहुल के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर बेहोश हो गया।
घटना की जानकारी रात में ही युवती के परिजनों ने गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस ३ बजे भोर में मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे। सभी ने पुलिस को बताया कि राहुल घर में बोरवेल से पाइप व डीजल चोरी करने घुसा था। इसी कारण इसे पकड़कर पीटा किया गया है।
पुलिस ने युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की जानकारी राहुल के परिजन को दी। परिजन जब अस्पताल पहुुंचे तो राहुल गंभीर स्थिति में बेड पर पड़ा था।
प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला
युवती के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच में मामला पे्रम प्रसंग का निकला। पुलिस का कहना है कि युवक व शिकायतकर्ता की पुत्री के मध्य प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने ही कॉल कर युवक को घर पर मिलने बुलाया था।
Published on:
14 Apr 2018 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
