24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / पुलिस समझाइश देकर लौटी ही थी कि युवक ने सो रहे चचेरे ससुर की कुल्हाड़ी मारकर कर दी नृशंस हत्या

पुलिस समझाइश देकर लौटी ही थी कि युवक ने सो रहे चचेरे ससुर की कुल्हाड़ी मारकर कर दी नृशंस हत्या

Brutal murder: शादी (Marriage) के बाद 11 साल से ससुराल में ही रह रहा था आरोपी, पड़ोस के व्यक्ति ने कांक्रीट तोडऩे पर डायल 112 (Dial 112) को फोन कर बुलाया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 May 2021, 8:07 PM IST

Murder to axe attack

Brutal Murder

अंबिकापुर. लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगसी में 1 मई की रात लगभग 11.30 बजे घर में सोए चाचा ससुर पर युवक ने कुल्हाड़ी से प्रहार (Axe attack) कर दिया। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death in hospital) हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर की हत्या (Brutal Murder) के आरोप में आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Read More: मौसी की बेटी से शादी करने लेने गया था सम्मोहन बूटी, बहन के प्रेमी ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या


सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगसी निवासी अनुक साय की इकलौती बेटी की शादी 11 साल पूर्व ग्राम बांकीपुर के टांगाघुटरा निवासी जयमंगल 31 वर्ष से हुई थी। शादी के बाद से ही जयमंगल घर जमाई बनकर अपने ससुराल में ही रहता था।

1 मई की रात लगभग 11.00 बजे शराब के नशे में जयमंगल अपने पड़ोसी विवेश मझवार के घर की कांक्रीट को तोड़-फोड़ कर रहा था। यह देख विवेश द्वारा डायल 112 की टीम को ग्राम अमगसी बुलाया गया।

Read More: घर के बाहर खून व घसीटने के निशान देख कुएं पर पहुंचा पति, झांक कर देखा तो उड़ गए होश

सूचना मिलते ही डायल 112(Dial 112) कि टीम वहां पहुंची और युवक को समझाइश देकर लौट गई। इधरजय मंगल अपने चाचा ससुर रामकेश्वर सिंह के घर में घुस गया। उसने देखा कि चाचा ससुर सो रहा है।

इसी बीच उसने कुल्हाड़ी से चाचा ससुर के सिर पर प्रहार कर दिया और फरार हो गया। हो-हल्ला सुनकर घरवाले उठे तो रामकेश्वर को कमरे में लहूलुहान पड़ा देखा।

Read More: बदमाशों ने ट्रक लूटकर की ड्राइवर की हत्या फिर 100 किमी दूर लाकर खलासी को मार डाला, दोनों थे चाचा-भतीजा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम
परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल रामकेश्वर को आनन-फानन में उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital Ambikapur) रेफर किया गया।

यहां उपचार के दौरान रामकेश्वर सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस ग्राम अमगसी पहुंची और आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।