8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली में घर न जाकर नोएडा से सहेली के शहर आई थी एमपी की युवती, युवक के साथ घूमते कार दुर्घटना में मौत

Car accident: सहेली को छोडक़र युवक के साथ कार में घूमने निकली थी युवती, सहेली (Friend) लगाती रही फोन लेकिन नहीं मिल पा रहा था कोई जवाब, अंत में कार एक्सिडेंट (Car accident) की मिली सूचना, अनियंत्रित होकर पलट गई थी कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Oct 2022, 8:25 PM IST

accident

Car accident

अंबिकापुर. Car accident: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला निवासी एक छात्रा नोएडा में रहकर एमकॉम की पढ़ाई कर रही थी। वह दिवाली की छुट्टी पर अपनी सहेली शीतल के साथ अंबिकापुर आई थी। मंगलवार की रात को वह शहर के ही एक एक युवक के साथ कार से केशवपुर घूमने निकली थी। इसी बीच ग्राम केशवपुर में कार अंनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक गंभीर है। युवक भी नोएडा में रहकर पढ़ाई करता है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिव्यानी सिंह पिता जालिम ङ्क्षसह 21 वर्ष ग्राम कोतमा थाना भालुमाड़ा, जिला अनूपपुर एमपी की रहने वाली थी। वह नोएडा में रहकर एमकॉम की पढ़ाई कर रही थी। दिवाली की छुट्टी पर वह अपने घर न जाकर अपनी सहेली अंबिकापुर गुदरी बाजार निवासी शीतल के घर आई थी।

मंगलवार की रात को वह शहर के नमनाकला निवासी राज दुबे पिता नरेश दुबे के साथ कार क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 7009 से घूमने निकली थी। राज दुबे भी नोएडा में रहकर पढ़ाई करता है। दोनों की दोस्ती थी। शहर से लगे ग्राम केशवपुर के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने युवती दिव्यानी सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि राज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृत युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में महिला ऑफिसर को बंधक बनाकर नाबालिग ने किया बलात्कार, 3 युवक बनाते रहे वीडियो


सहेली लगाती रही फोन
दिव्यानी अकेली ही युवक के साथ कार से घूमने निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो सहेली शीतल ने दिव्यानी के मोबाइल पर कई बार फोन लगाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परेशान होकर शीतल ने जब सहेली के इंस्टग्राम पर कॉल किया तो घटना की जानकारी हुई।

काफी स्पीड थी कार
हादसे (Car accident) में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार की हालत देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी स्पीड में होगी।