इसमें छात्रों का परीक्षा परिणाम 79.55 प्रतिशत तथा छात्राओं का 84.84 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं की परीक्षा में कुल 9 हजार 702 पंजीकृत छात्रों में 9 हजार 452 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 3 हजार 447 प्रथम, 4 हजार 75 द्वितीय तथा 636 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि 286 छात्र पूरक आए। कुल परीक्षा परिणाम 86.29 प्रतिशत रहा। सफल छात्रों का प्रतिशत 84.28 जबकि छात्राओं का 87.88 प्रतिशत रहा।