29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi की 4 महिलाएं Ambikapur में कर रही थी घिनौना काम, Police ने किया गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज के आधार पर पुराना बस स्टैंड के पास घूमते हुए दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Sep 2017, 3:30 PM IST

arrested 4 women

Arrested women

अंबिकापुर. दशहरा पर्व पर दुर्गा पंडालों व मंदिरों में उमडऩे वाली भीड़ में चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। ऐसे ही एक मामले में कोतवाली पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया। चारों महिलाएं दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र की हैं। पुलिस ने सभी महिलाओं को पुराना बस स्टैंड से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा है। गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व नगर के जय स्तंभ चौक स्थित दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करने गई महिला के गले से किसी ने सोने की चेन पार कर दी थी।


गौरतलब है कि अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक निवासी लक्ष्मी गारमेंटस के संचालक दिनेश बंसल अपनी पत्नी ज्योति बंसल के साथ जयस्तंभ चौक पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा की पूजा-अर्चना करने २६ सितंबर को गए थे। पति-पत्नी दोनों पूजा-अर्चना कर रहे थे, इसी बीच ज्योति बंसल के पीछे खड़ी एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गई। दंपती ने महिला की इधर-उधर काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज करायी गई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस मामले को देखते हुए जयस्तंभ चौक व महामाया मंदिर में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी। इस दौरान महामाया मंदिर के सीसी टीवी फुटेज में संदिग्ध हालत में ४ महिलाएं नजर आईं। पुलिस ने संदेही महिलाओं को पकडऩे के लिए आसपास पूछताछ शुरू की।

शुक्रवार की सुबह चारों महिलाएं पुराना बस स्टैंड में संदिग्ध हालत में घूमती नजर आईं। महिलाओं के घूमने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने तत्काल पुराना बस स्टैंड पहुंचकर चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे सभी उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र से आई हुई हैं।


शहर में गिरोह है सक्रिय
महिलाओं ने बताया कि त्यौहार के सीजन में उनका पूरा गिरोह इसी काम जगह-जगह भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस ने शाहदरा निवासी 48 वर्षीय संतोष पति जंगन नायडू, 25 वर्षीय अंजली पति अजय नायडू, 21 वर्षीय सरस्वती पति राकेश नायडू, 23 वर्षीय अंजली पति अमर नायडू को चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस को महिलाओं के पास से ५ हजार रुपए ही मिले हैं, लेकिन लूटी गई चेन का अब तक कोई पता नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग