4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लास्टिक चावल बांटे जाने की शिकायत पर SDM ने गोदाम में मारा छापा, सैंपल जब्त कर भेजा रायपुर

प्लास्टिक चावल बांटे जाने की अफवाह से मचा हड़कंप, छग राज्य भंडार गृह जनकपुर से ४ किलो चावल का लिया सैंपल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Sep 2017, 5:19 PM IST

SDM raided in wareshouse

SDM in rice warehouse

बैकुंठपुर. चीन से होता हुआ प्लास्टिक चावल भारत में भी खपाए जाने की खबर गाहे-बगाहे मिल ही जाती है। इस चावल के सेवन से लोग बीमार पड़ रहे हैं। दिखने में यह चावल सामान्य चावल की ही भांति नजर आता है। खुली आंखों से इसमें फर्क करना मुश्किल है। इधर कोरिया जिले के सरकारी राशन दुकान में प्लास्टिक चावल आपूर्ति करने की अफवाह मिलने पर जनकपुर के भंडार गृह से 4 किलोग्राम चावल का सैंपल लिया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग रायपुर के प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।


जिला प्रशासन ने प्लास्टिक चावल आपूर्ति करने की जांच करने कमेटी बनाई है। जिसमें खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक प्रशांत तिवारी, सागर दत्ता, खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार, खाद्य आपूर्ति निगम प्रभारी अजय कुमार बिंझवा, भण्डार गृह प्रबंधक आरएल वर्मा शामिल हैं। कोरिया जिले में यह अफवाह उड़ी की यहां के सरकारी राशन दुकानों से प्लास्टिक चावल बांटा जा रहा है।

सूचना मिलते ही बुधवार को जनकपुर एसडीएम के नेतृत्व में सुबह जांच टीम भण्डार गृह पहुंची। इस दौरान गोदाम से 4 किलोग्राम चावल का सैंपल लिया गया। टीम की मौजूदगी में चावल को सील बंद कर रायपुर भेजा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग रायपुर के प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्लास्टिक चावल सप्लाई किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। इसमें प्रशासन द्वारा एक टीम बनाकर इसकी जांच की जा रही है। गोदाम में रखे चावल का सैंपल अधिकारी ले रहे हैं।


सैंपल भेजा गया है रायपुर
जिला प्रशासन के निर्देश पर जांच टीम की मौजूदगी में भण्डार गृह से 4 किलोग्राम चावल का सैंपल लेकर रायपुर जांच करने भेजा गया है। जिससे प्लास्टिक चावल की आपूर्ति और चावल की गुणवत्ता की जाचं कराई जाएगी। प्रयोगशाला में जांच के बाद ही प्लास्टिक चावल मिलने की अफवाह के संबंध में कुछ कहा जाएगा।
रवि राही, एसडीएम जनकपुर

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़