
Teacher disrespect with BEO
वाड्रफनगर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत शारदापुर मिडिल स्कूल बरपारा में पदस्थ शिक्षक पंचायत के खिलाफ शिकायत बीईओ के पास पहुंची थी। बीईओ अपनी टीम के साथ जब स्कूल में जांच करने पहुंचे तो शिक्षक ने उनके साथ अभद्रता शुरु कर दी। वह अधिकारियों से अंगुली दिखाकर बात कर रहा था।
शिक्षक की अभद्रता की वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर मामले में बीईओ का कहना है कि मामले की शिकायत डीईओ से की जाएगी।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत शारदापुर के माध्यमिक शाला बरपारा में सोमवार को बीईओ रोहित जायसवाल, लिपिक रामनेवाज पटेल व विनोद पटेल स्कूल में पदस्थ शिक्षक पंचायत राकेश पटेल के विरूद्ध की गई शिकायत की जांच करने पहुंचे थे।
जांच के दौरान शिक्षक राकेश पटेल ने बीईओ व अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। वह अधिकारियों से अंगुली दिखाकर बात कर रहा था। इस दौरान वह अभद्र भाषा का भी अधिकारियों से प्रयोग कर रहा था। कभी-कभी वह अधिकारियों के सामने हाथ भी जोड़ लेता था। शिक्षक पंचायत राकेश पटेल इस बात पर अड़ा रहा कि जब वह सीएल में था तो उसे कारण बताओ नोटिस क्यों जारी की गई।
इस बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस संबंध में बीईओ रोहित जायसवाल ने कहा कि शिक्षक ने जांच दल के साथ अभद्रता की है इसकी जानकारी डीईओ को दे दी गई है।
मैं तोपचंद हूं
अधिकारियों से अभद्रता के दौरान शिक्षक यह कहता रहा कि आपलोग तोपचंद हो। जब अधिकारी ने कहा कि तोपचंद तो तूम हो तो वह कहने लगा, हां मैं तोपचंद हूं। इसके अलावा वह अन्य आरोप भी अधिकारियों पर लगाने लगा। इससे स्कूल के कार्यालय में असहजता की स्थिति निर्मित हो गई थी।
Published on:
10 Oct 2017 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
