थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
परिजन पीडि़ता को गु़रुवार की सुबह महिला थाना लेकर पहुंचे। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़ता का बयान दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 366ए, 376, 17 सीएचएल, 5 सीएचएल, 6 सीएचएल के तहत अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।