29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM in Ambikapur: अंबिकापुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव, लखनपुर में वंदे मातरम् कार्यक्रम में की शिरकत, कही ये बातें…

CM in Ambikapur: अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, एकल अभियान के वंदे मातरम् कार्यक्रम में हुए शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Jan 2025, 6:33 PM IST

CM in Ambikapur: अंबिकापुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव, लखनपुर में वंदे मातरम् कार्यक्रम में की शिरकत, कही ये बातें…

CM Vishnudev Say

अंबिकापुर. सीएम विष्णुदेव साय (CM in Ambikapur) आज से 2 दिवसीय सरगुजा प्रवास पर हैं। वे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर पहुंचे। यहां से वे लखनपुर के हाई स्कूल ग्राउंड में एकल अभियान द्वारा आयोजित वंदे मातरम् कार्यक्रम में शामिल हुए। वंदे मातरम् कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को वे अंबिकापुर के महामाया मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन किए। मंदिर से वे सर्किट हाउस पहुंचे। 26 जनवरी को सीएम पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

सीएम (CM in Ambikapur) ने लखनपुर के हाई स्कूल मैदान में एकल अभियान के वंदे मातरम् कार्यक्रम शिरकत की। यहां वंदे मातरम् गीत का सस्वर गायन किया गया। इस दौरान सीएम ने एकल अभियान को इसके लिए बधाई दी।

उन्होंने वंदे मातरम् गान (CM in Ambikapur) सार्ध शती महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि एकल अभियान द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में करीब 3800 विद्यालयों का संचालन एकल अभियान के तहत किया जा रहा है।

CM in Ambikapur: शिक्षा के साथ संस्कार भी

सीएम (CM in Ambikapur) ने कहा कि एकल अभियान द्वारा संचालित ये विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के लिए वरदान है। एकल अभियान शिक्षा के साथ संस्कार देने का भी काम करता है।

उन्होंने कहा कि आज से 150 साल पहले वंदे मातरम् गीत की रचना की गई थी, जिसकी सार्ध शती आज मनाई जा रही है। कार्यक्रम में एकल अभियान परिवार के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:CG election 2025: भाजपा ने लखनपुर व सीतापुर नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची, इन 6 वार्डों में अभी भी माथापच्ची

सीएम कल फहराएंगे ध्वज

सीएम (CM in Ambikapur) शनिवार की रातभर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। 26 जनवरी की सुबह वे पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। सीएम का सुबह 8.50 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा।

9 बजे वे ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम समापन के बाद 11.50 बजे वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद 12.40 बजे वे पुलिस लाइन ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग