शनिवार को कलेक्टर, एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सीमांकन करने स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन हाथ में तिरंगा व लाठी-डंडे लिए ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। कलेक्टर व एसपी ग्रामीणों को समझाइश देने में लगे रहे लेकिन ग्रामीण समझने को तैयार नहीं थे। नारेबाजी के साथ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा।