8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं मां-पापा की और बेइज्जती नहीं करा सकता, ये बातें भी लिखीं

Students commits suicide: रात में खाना खाने के बाद कमरे में पढ़ाई करने गया था छात्र, ड्यूटी से पिता घर लौटे तो देखा कि कमरे में नहीं है पुत्र, जब छत पर गए तो स्टोर रूप में फांसी के फंदे पर लटक रहा था शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Jan 2024, 9:20 PM IST

Demo pic

अंबिकापुर. Student commits suicide: शहर के रिंग रोड स्थित प्रतापपुर नाका निवासी कक्षा 10वीं के एक छात्र ने बुधवार की रात अपने घर के स्टोर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता आकाशवाणी अंबिकापुर में कार्यरत हैं। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने आत्महत्या का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। उसने लिखा है कि मैं मां-पापा की और बेइज्जती नहीं करा सकता। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


शहर के प्रतापपुर नाका रिंग रोड निवासी स्नेहिल पांडेय पिता गोपेश पांडेय उम्र 15 वर्ष विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। उसके पिता गोपेश पांडेय आकाशवाणी अंबिकापुर में काम करते हैं। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम 4 बजे डयूटी गया था। मेरी ड्यूटी रात 11 बजे तक रहती है।

इस बीच रात लगभग 9 बजे खाना खाने घर पहुंचा। पुत्र स्नेहिल खाना खाने के बाद अपने रूम में पढाई कर रहा था। ड्यूटी समाप्त होने पर लगभग 11.20 बजे जब घर लौटा तो देखा कि जिस कमरे में स्नेहिल सोता था, वहां नहीं था।

फिर बेडरूम में गया तो वहां भी नहीं दिखा। इसके बाद उन्होंने पत्नी से पूछा तो बताई कि वह पढ़ रहा था। फिर छत की ओर गया तो देखा कि स्टोर रूम की लाइट जल रही है। स्टोर रूम में पुत्र स्नेहिल का शव फांसी पर झूलता मिला।

उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पत्नी व अन्य परिजन को दी। फिर उसे फंदे से उतारकर स्कूटी से मिशन अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में नाबालिग छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या, 3 दिन में 2 प्रेमी जोड़ों ने उठाया ये घातक कदम


सुसाइड नोट में लिखी है ये बातें
स्नेहिल ने जिस कमरे में फांसी लगाई वहां टेबल पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि ‘मैं यह फैसला अपनी मर्जी से ले रहा हूं। मेरे को किसी ने नहीं कहा है ये करने के लिए।

इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती मेरी है। मैं अपने मां और पापा दोनों से बहुत प्यार करता हूं इसलिए यह फैसला ले रहा हूं। क्योंकि मैं उनकी और बेइज्जती नहीं करा सकता। मेरी गलती है सारी, उनकी नहीं।’