29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायके से लापता नवविवाहिता की 4 दिन बाद इस हाल में मिली लाश, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

Commits suicide: शादी के एक महीने बाद ही मां के साथ आ गई थी मायके, बिना बताए घर से निकल जाने के बाद बेटी की तलाश में लगे हुए थे परिजन, जंगल में फांसी पर लटकी लाश देख उड़ गए होश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Apr 2023, 8:12 PM IST

Newly marriage girl commits suicide

Police on the spot

उदयपुर. Commits suicide: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की शादी 2 महीने पूर्व ही हुई थी। ससुराल में एक माह रहने के बाद वह मायके आ गई थी। इसी बीच 4 दिन पूर्व वह बिना बताए मायके से लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच गुरुवार की शाम उसकी सड़ी-गली लाश मायके गांव से लगे जंगल में उसी के चुनरी के सहारे फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया। नवविवाहिता ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटबर्रा निवासी रामशीला 22 वर्ष का विवाह 2 माह पूर्व ग्राम खजुरी थाना दरिमा निवासी सोनू राम मझवार के साथ हुई थी। वह अपनी मां के साथ एक माह पूर्व अपने मायके लौट आई और यही रहने लगी। 17 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वह किसी को बिना कुछ बताए घर से निकली थी।

कई घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और वे उसकी खोजबीन में निकल गए। 3 दिन तक उसकी खोजबीन जारी रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।

इसी बीच 20 अप्रैल की दोपहर उसका शव घाटबर्रा जंगल में पेड़ पर चुनरी से लटका मिला। घटना की सूचना परिजनों द्वारा उदयपुर थाने में दी गई। नव विवाहिता का मामला होने के कारण उदयपुर पुलिस ने मामले की सूचना उदयपुर एसडीएम को दी।

यह भी पढ़ें: शहर के 3 स्पा सेंटरों में पुलिस ने मारा छापा, अवैध रूप से काम करती मिलीं दूसरे प्रदेशों की 12 युवतियां


शव की स्थिति हो चुकी थी खराब
शुक्रवार को नायब तहसीलदार एजाज हाशमी, सहायक उप निरीक्षक गोमती प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद नवविवाहिता की सड़ी-गली लाश पेड़ पर से उतारकर शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराया गया।

पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया। नवविवाहिता ने किस वजह से आत्महत्या (Commits suicide) की है इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग