स्थानीय स्तर के महिला संगठन, महिला समूह सामाजिक संगठन सभी की मांग सीतापुर विस क्षेत्र में अपना प्रत्याशी बदलने और ऐसे व्यक्ति को टिकट देने की है, जो स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई स्थानीय विधायक से व्यक्तिगत नहीं, आदिवासियों व स्थानीय लोगों के सम्मान, क्षेत्र के विकास, स्थानीय मुद्दों, उनकी और हमारी सोच की भिन्नता को लेकर है।