लाखों रुपए का हुआ नुकसान
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 नवम्बर की कार्य परिषद में 70 लाख 50 हजार की प्रस्तावित राशि का अनुमोदन किया था। टेंट पर 40 लाख, परिधान 4 लाख, लंच 5 लाख, अल्पाहार 2 लाख, मोमेंटो 1.50 लाख, वाहन व्यवस्था २ लाख, फोटोग्राफी 1 लाख, स्टेशनरी 10 लाख तथा अन्य आकस्मिक व्यय 5 लाख निर्धारित था। तैयारियां पूरी हो जाने से विश्वविद्यालय सभी मदों को भुगतान कर चुका होगा या करेगा। कार्यक्रम रद्द होने के कारण सीधा-सीधा 70 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ।