28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना रिटर्न: सरगुजा में कोरोना से दूसरी मौत, 400 पार हुआ पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

Corona return: जिले में हर दिन काफी संख्या में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती महिला ने तोड़ा दम, एक दिन पहले ही कराया गया था भर्ती
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Apr 2023, 8:02 PM IST

Corona return

Demo pic

अंबिकापुर. Corona return: सरगुजा में कोरोना संक्रमण को लेकर लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय एक महिला की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। पिछले कुछ दिनों के अंदर अब तक कोरोना से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चिकित्सकों द्वारा महिला की मौत को एक्सिडेंटल कोविड बताया जा रहा है। महिला का हाल ही में एम्स में आंत का ऑपरेशन हुआ था। वहीं 10 से 25 अप्रैल तक कोविड पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 400 पार हो गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग कोविड के ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 स्टे्रन की संभावना को लेकर भी अलर्ट मोड पर है, क्योंकि सोमवार को 46 कोविड पॉजिटिव सैंपल की जांच में 3 सक्रमितों में ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 स्टे्रन पाए गए हैं।


सरगुजा जिले में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। 10 अपै्रल को 6 संक्रमित मरीज पाए गए थे। इसके बाद से हर दिन कोविड मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय है। उन्होंने कोविड जांच की संख्या बढ़ा दी है।

जिला प्रशासन ने सर्दी-खांसी व बुखार जैसे लक्षण वाले लोगों को कोविड जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरगुजा में 10 से 24 अपै्रल के बीच कुल 390 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मंगलवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ०० लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इस दौरान मंगलवार को कोरोना से एक महिला की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय महिला रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली थी। वह सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में दोपहर 1.30 बजे भर्ती कराया था। इसी बीच मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Video: विधायक बृहस्पत का एक और वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी से बोले- फुटकर में रिश्वत ले रहे हो, वह तो ठीक है, थोक वाला 50 हजार तो वापस कर दो


चिकित्सक ने बताया एक्सिडेंटल कोविड डेथ
कोविड से मौत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. अर्पण सिंह चौहान ने कहा कि महिला की मौत कोविड एक्सिडेंटल है। वह पूर्व से बीमार थी। 30 मार्च को एम्स में आंत का ऑपरेशन हुआ था। वहीं महिला के शरीर में मात्र 4 ग्राम हीमोग्लोबिन था। सोमवार को पॉजिटिव आने पर उसे भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


कोविड से अब तक 2 मरीजों की मौत
कोविड के वर्तमान लहर के बीच अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पूर्व कोविड संक्रमित एक वृद्ध की मौत हुई थी। वह भी पूर्व से कई बीमारियों से ग्रसित था। वहीं मंगलवार को एक और महिला की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: बारात गया 12 वर्षीय बेटा बोला- पापा, मेरी कमर टूट गई है, आप जल्दी आकर देख लो, रात में नहीं पहुंच पाया पिता, सुबह हो गई मौत


होम आइसोलेशन में अधिकांश मरीज
सरगुजा में कोविड के अधिकांश मरीज पाए जा रहे हैं। वर्तमान लहर में 25 अप्रैल तक कुल 390 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं इनमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि यह वायरस तेजी से फैल रहा है, लेकि घातक साबित नहीं हो रहा है। लोग होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। वहीं गंभीर मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी जा रही है।


कोविड नियमों का करते रहें पालन
देशभर में पाए जाने वाला स्ट्रेन की पुष्टि होने पर डीन ने बताया कि लोगों को इस स्टे्रन से डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। लोग कोविड नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। मास्क पहनने की आदत डालें और हाथ साबुन से समय-समय पर धोते रहें।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग