8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: Video: दरिमा एयरपोर्ट में हुई फ्लाइट की ट्रायल लैंडिंग, कैप्टन ने कहा- काफी खूबसूरत रनवे, जानिए कितना होगा किराया

Darima Airport: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एयरपोर्ट पर रहे मौजूद, कई दिनों से चली आ रही फ्लाइट टेस्टिंग की खबरों पर लगा विराम, दरिमा एयरपोर्ट में फ्लाइट की टेस्टिंग से सरगुजावासियों में दौड़ी खुशी की लहर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 May 2023, 4:45 PM IST

Flight landing on Darima Airport

Flight landing on Darima Airport

अंबिकापुर. Darima airport: सरगुजा जिले के मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा में 4 मई गुरुवार की दोपहर फ्लाइट लैंडिंग की टेस्टिंग हुई। इसके साथ ही आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। रायपुर से पहुंची फ्लाइट ने दोपहर करीब 3.25 बजे दरिमा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी मौजूद रहे। फ्लाइट की लैंडिंग से मंत्रियों सहित वहां मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों व आम जनता के चेहरे खिल उठे। अब लोगों की उम्मीद जग गई है कि वे भी अंबिकापुर से देश के अन्य जगहों के लिए फ्लाइट सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।


गौरतलब है कि मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा के रनवे की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने उन्नयन का कार्य काफी लंबे समय से चल रहा था। यहां कई बार एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी सहित मंत्रियों ने कार्य का निरीक्षण किया और जल्द ही फ्लाइट सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया था।

4 मई को दोपहर 3.25 मिनट पर जब रायपुर से पहुंची फ्लाइट ने दरिमा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तो वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे। तीनों मंत्रियों ने भी इस पल को ऐतिहासिक बताया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहली लैंडिंग हुई है, यह खुशी की बात है। दशकों से इंतजार था आज उस दिशा में हमलोग बढ़ गए हैं। अपनी अनुमति देने 9 मई से 12 मई के बीच डीजीसीए की टीम आ सकती है। अंतिम निरीक्षण के बाद संभवत: 1 माह के भीतर परमिशन मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि नाइट लैंडिंग फैसिलिटी अभी नहीं है, वह परमिशन भी मिलने की संभावना है। पायलट ने काफी अच्छी लैंडिंग की। पहले जब हमलोग उतरते थे तो कई जगह सरफेस में लहर थी, लेकिन अब नहीं है।

मंत्री बोले- ट्रायल में सब ओके
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि हमारे सीएम की यह विशेष पहल थी कि अंबिकापुर में हवाई सेवा प्रारंभ हो। सभी को बधाई देता हूं कि काफी कम समय में मंत्रीगणों व जिला प्रशासन ने बेहतर काम किया। हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है, यह निश्चित रूप से अच्छी पहल है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सरगुजा के लिए हवाई सेवा मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। इसका इंतजार काफी समय से था। समय तो लग गया लेकिन अब चालू हो गया। पायलटों ने भी एयरपोर्ट की काफी तारीफ की।

एयरपोर्ट बनने के बाद पहली बार ट्रायल
पूर्व में दरिमा को हवाई पट्टी के नाम से जाना जाता था। ऐसे में यहां फ्लाइट की लैंडिंग पहले भी हो चुकी थी, लेकिन मां महामाया एयरपोर्ट बनने के बाद आज पहली लैंडिंग हुई है। लैंडिंग के आधे घंटे बाद ही फ्लाइट वापस रायपुर के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें: पूर्व गृहमंत्री बोले- आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भाजपा के संघर्ष की जीत, ये भी कहा


कैप्टन ने कहा- काफी खूबसूरत रनवे, स्मूथ लैंडिंग हुई
इस संबंध में फ्लाइट के कैप्टन पंकज जायसवाल ने बताया कि रेग्यूलर फ्लाइंग से पहले रनवे व एयरपोर्ट की फैसिलिटी चेक करने के लिए लैंडिंग की गई। लैंडिंग में हमने पाया कि रनवे काफी खूबसूरत है। बहुत ही स्मूथ लैंडिंग हुई है। हमें इसकी क्वालिटी के बारे में पूरी तरह आश्वस्त हैं।

सीएम का आने का कल का प्लान है। इसके बाद डीजीसीए की टीम बुलाकर लाइसेंसिंग कराएंगे तत्पश्चात यहां से फ्लाइंग शुरु हो जाएगी। अभी तय नहीं है बड़ा या छोटा एयरक्राफ्ट चलेगा। छोटा एयरक्रॉफ्ट रहेगा तो 19 या 20 सीटर होगा। आरसीएस के अंतर्गत इसके किराए का निर्धारण होगा। एक घंटे का किराया 2500 रुपए होगा।