घर वापस लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था और मासूम बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। बलपूर्वक दरवाजा खोलकर वह अंदर घुसा, तो पत्नी साड़ी के सहारे फांसी का फंदा बनाकर झूल रही थी। इसकी जानकारी वह आसपास के लोगों को दिया और पत्नी को फांसी के फंदे से उतारकर होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचा, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।