19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / रास्ते में कुत्ते ने ली इतनी खतरनाक एंट्री कि एक-दूसरे से हमेशा के लिए बिछड़ गए मां-बेटे

रास्ते में कुत्ते ने ली इतनी खतरनाक एंट्री कि एक-दूसरे से हमेशा के लिए बिछड़ गए मां-बेटे

मां को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था बेटा, घटना के दो दिन बाद तक रही जीवित पर ले गई मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 8 Sep 2018, 5:03 PM IST

Dog

Dog

अंबिकापुर. एक युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। घर से कुछ किलोमीटर दूर निकलते ही रास्ते में अचानक एक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया। इससे युवक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक गिर पड़ी हादसे में पीछे बैठी उसकी मां का सिर सड़क से जा टकराया।

सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 2 दिन तक तो वह जीवित रही लेकिन गुरुवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकछार निवासी सोनामति पति सुखदेव सिंह उम्र 50 वर्ष सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला अपने 19 वर्षीय पुत्र के साथ मंगलवार की दोपहर बाइक से बिश्रामपुर जा रही थी।

गांव से कुछ दूर मां-बेटा पहुंचे ही थे कि मत्स्य विभाग के पास एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया, जिस वजह से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मां-बेटा सड़क पर जा गिरे। सड़क पर सिर टकरा जाने से मां के सिर पर गंभीर चोट आई, वहीं पुत्र को मामूली खरोच लगी।

हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

परिजन पीडि़ता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए। यहां उसकी गुरुवार रात मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


पसरा मातम
महिला की मौत से जहां उसका पुत्र सदमे में है, वहीं घर के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार को महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।