डीएसपी तस्लीम आरिफ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन में पोस्टेड हैं। उनकी पत्नी नीली बत्ती लगे वाहन के बोनट पर बैठीं हैं और उसी पर केक सजाया गया है। इसका वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया। डीएसपी की पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन के वायरल वीडियो में जिस नीली बत्ती वाली गाड़ी में डीएसपी की पत्नी और उनकी सहेलियां सवार हैं, उस गाड़ी का नंबर सीजी 15 ईएफ 3978 है। यह निजी वाहन है, जिसमें डीएसपी द्वारा नीली बत्ती लगाई गई है।