धूल खाकर बीमार पड़ रहे लोग
अंबिकापुर-बलरामपुर मार्ग पर चलने वाले राहगीर धूल खाकर बीमार पड़ रहे हैं। जो लोग इस मार्ग के किनारे निवास करते हैं, उनके घर भी धूल से सने हुए हैं। सब परेशान हैं, लेकिन क्या करें, अपना दुखड़ा एक-दूसरे को सुनाते हुए जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं।