हाथियों ने तोड़े 6 घर
हाथियों के दल ने कंडराजा के बैगापारा में बनी कॉलोनी के 2 घर तोड़ दिए। इसके बाद हाथियों का दल बरवावली गांव पहुंचा। यहां 4 ग्रामीणों के घर तोड़ डाले। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का आलम है। जिन ग्रामीणों का घर हाथियों ने तोड़ा है, उसमें जोहन पिता एतवा, टुल्लू पिता रामधनी, किशन पिता मंगल व अन्य 3 शामिल हैं।