घटनास्थल पर वन विभाग द्वारा शव का पंचनामा नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीण मंगलवार की सुबह अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम गोटगवां में चक्काजाम की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर एसडीओपी राकेश पाटनवार, एसडीओ मनोज विश्वकर्मा, रेंजर सीपी मिश्रा, थाना प्रभारी विकेश तिवारी, डिप्टी रेंजर कमला यादव, इंद्रजीत सिंह व अन्य मौके पर पहुंचे।